Lok Sabha Election 2024 Result: छत्तीसगढ़ में `डबल इंजन` से विकास की उम्मीद वाला परिणाम, 11 में से 10 सीटों पर भाजपा ने पाई जीत

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने वर्ष 2019 के नौ में से सिर्फ दो सांसदों, दुर्ग के विजय बघेल और राजनांदगांव के संतोष पांडेय, को ही 2024 में अवसर दिया और दोनों ही सफल रहे।

भाजपा नेतृत्व ने राज्य और केंद्र में सरकार बनने पर नक्सलवाद के पूर्ण सफाये के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और ढांचागत सुविधाओं में गुणात्तमक सुधार का वादा किया था। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कई सभाएं कर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर प्रदेश में विकास, रोजगार और उद्योग की संभावाओं के लिए संदेश दिया।

सरल व्यवहार के साथ दृढ़ संकल्प वाले मुख्यमंत्री साय ने भी 130 से अधिक सभाओं के माध्यम से 2047 के विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि 2018 में 68 सीटें जीतकर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भूपेश बघेल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश की सिर्फ दो सीटें ही जिताने में सफल रहे थे।

ये दिग्गज नेता हारेकांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, कवासी लखमा को बस्तर और देवेंद्र यादव को बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था।

तीनों के नाम 540 करोड़ रुपये के कोयला परिवहन घोटाला, 2,100 करोड़ के आबकारी घोटाला और हजारों करोड़ रुपये के महादेव सट्टा एप से जुड़े भ्रष्टाचार में शामिल हैं। इसी तरह विधायक और मंत्री रहते हुए पराजित शिवकुमार डाहरिया, ताम्रध्वज साहू और विकास उपाध्याय को कांग्रेस ने क्रमश: जांजगीर चांपा, महासमुंद और रायपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया।

साय के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए जनता ने इन सभी को नकार दिया।

भाजपा से पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. सरोज पांडेय भी चुनाव हार गईं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।