- होम >>
बीजापुर में नौ नक्सलियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीते दिनों IED विस्फोट में थे शामिल; विस्फोटक और जिलेटिन की छड़ें हुईं बरामद
- न्यूज़
- Wednesday | 5th June, 2024
इसमें कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली कथित तौर पर हत्या, सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाने, सड़कें काटने, अवैध उगाही करने और माओवादी पोस्टर और बैनर लगाने की घटनाओं में शामिल थे। फरसेगढ़ से पकड़े गए लोगों की पहचान गुड्डू कुम्मा (25), बुधु कुम्मा (30), सुरेश ओयम (29), विनोद कोर्सा (25) और मुन्ना कुम्मा (25) के रूप में हुई है।
ये सभी 15 मई को फरसेगढ़ क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों की कार को निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट में कथित रूप से शामिल थे। इसमें कहा गया है कि कार में सवार फरसेगढ़ थाने के प्रभारी आकाश मसीह और कांस्टेबल संजय सुरक्षित बच गए, जबकि विस्फोट से वाहन का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि सभी पांचों नक्सलियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि मद्देड़ से गिरफ्तार किए गए चार अन्य नक्सलियों में लच्छू पुनेम माओवादियों की मद्देड़ क्षेत्र समिति का सक्रिय सदस्य था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। इसमें कहा गया है कि ये चारों कथित तौर पर सोमनपल्ली और बांदेपारा के पास सड़क के दोनों ओर आईईडी लगाने की कोशिश कर रहे थे। इनके पास से विस्फोटक, सेफ्टी फ्यूज, जिलेटिन की छड़ें, माओवादी पर्चे और बैनर बरामद किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव में किस पार्टी ने जीतीं कितनी सीटें? कांग्रेस 99 तो सपा 37; यहां देखें पूरी लिस्ट यह भी पढ़ें- इटली की PM ने मोदी को दी चुनावी जीत की बधाई, प्रधानमंत्री बोले- हम भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को करेंगे मजबूत ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।