- होम >>
135 की भयंकर स्पीड... तबाही मचाने आ रहा `रेमल`! झारखंड में अलर्ट जारी, इन इलाकों में बत्ती हो सकती गुल
- न्यूज़
- Sunday | 26th May, 2024
तूफान का असर झारखंड में भी होगा 26 मई की आधी रात तक सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों को 110-120 से लेकर 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ पार करने की संभावना है।
इस चक्रवातीय तूफान का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इस संबंध में बिजली विभाग के जीएम ने बताया कि रांची बिजली विभाग की ओर से तैयारियांं पूरी कर ली गई हैं।
बिजली विभाग लगातार मौसम विभाग के संपर्क में है।
स्थिति पर नजर रखने के लिए टीम तैयार की गई है।
बिजली कटने की स्थिति में जल्द से जल्द रिस्टोर करने की कोशिश की जाएगी। पिछले 24 घंटे में कुछ ऐसा रहा मौसम का हाल ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन व आंधी के साथ हल्की वर्षा हुई।
सबसे अधिक वर्षा एक मिमी पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में रिकार्ड की गई।
सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।