- होम >>
2014 के `मोदी लहर` में BJP को मिली थीं झारखंड की 14 में 12 सीटें, JMM के खाते में गईं सिर्फ दो सीट
- न्यूज़
- Monday | 20th May, 2024
दिग्गजों को नहीं था भरोसा साल 1984 में कांग्रेस के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पहली ऐसी पार्टी बनी थी जिसने अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें जीती थीं।
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को इस कदर प्रचंड बहुमत मिला था।
उस वक्त कांग्रेस ने अपने दम पर 404 सीटें जीती थीं। 2014 के चुनाव से पहले भाजपा के कई दिग्गजों को भी रिकाॅर्ड तोड़ सफलता की उम्मीद नहीं थी।
भाजपा चाहती थी कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर से लोकसभा का चुनाव लड़े।
उन्होंने नहीं लड़ा। इसी तरह झारखंड विकास मोर्चा(प्रो) के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से भी गठबंधन या पार्टी में वापसी के लिए भाजपा ने संपर्क साधा था।
तब बाबूलाल तैयार नहीं हुए।
हालांकि पांच साल बाद बाबूलाल ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग से खुद चुनाव न लड़कर अपने बेटे जयंत सिन्हा को लड़वाया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।