65 हजार पारा शिक्षक और सभी अनुबंध कर्मियों के लिए खुशखबरी! झारखंड सरकार ने EPF से जोड़न के लिए कमेटी की गठित

इससे पहले परिषद ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत पारा शिक्षकों के अलावा बीआरपी, सीआरपी तथा परिषद के अधीन कार्यरत अन्य अनुबंध कर्मियों को ईपीएफ का लाभ देने के लिए प्रस्ताव मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्य कार्यकारिणी समिति को दिया था। इस पर राज्य कार्यकारिणी समिति ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव को इसपर रिपोर्ट देने को कहा था कि पारा शिक्षकों आदि को ईपीएफ का लाभ दिया जा सकता है या नहीं। परिषद ने वित्त विभाग से किया पत्राचार इधर, रिपोर्ट नहीं मिलने के बाद परिषद ने वित्त विभाग से पत्राचार किया।

इसमें वित्त विभाग ने सभी विभागों के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित किए जाने की जानकारी देते हुए इसकी रिपोर्ट आने तक इंतजार करने को कहा। बताते चलें कि पारा शिक्षक लगातार ईपीएफ का लाभ देने की मांग करते रहे हैं।

तत्कालीन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पहल पर इसे लेकर परिषद ने पारा शिक्षकों, कस्तूरबा तथा झारखंड आवासीय विद्यालयों की शिक्षिकाएं एवं कर्मियों, बीआरपी तथा सीआरपी को ईपीएफ का लाभ देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर राज्य कार्यकारिणी समिति को भेजा था। पारा शिक्षकों पर आएगा प्रतिवर्ष 152.10 करोड़ खर्च पारा शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को ईपीएफ का लाभ देने को लेकर तैयार प्रस्ताव में कहा गया कि प्रति कर्मी 1,950 रुपये के हिसाब से नियोक्ता का अंशदान देने पर प्रतिवर्ष 152.10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस खर्च का वहन राज्य बजट से करने का प्रस्ताव है।

कर्मचारी अंशदान संबंधित पारा शिक्षक व अन्य कर्मियों के मानदेय से कटौती कर किया जाना था। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि पारा शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को ईपीएफ का लाभ देने पर कल्याण कोष के गठन की आवश्यकता नहीं होगी।

बताते चलें कि इस कोष के माध्यम से पारा शिक्षकों को दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा आदि का लाभ देने का मामला विचाराधीन है। ये भी पढ़ें- समय कम है, जनता के बीच... विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी AJSU, पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने दिया टास्क रांची के रिम्स अस्पताल में बनेगी सेंट्रल लैब, खून से लेकर यूरिन तक की होगी जांच; मरीजों को मिलेगी सुविधा ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।