- होम >>
Alamgir Alam: 32.20 करोड़... आलमगीर से एक-एक पैसे का हिसाब लेगी ED, खुल गए तिजोरी में बंद राज!
- न्यूज़
- Friday | 17th May, 2024
शुक्रवार को ईडी ने जेल से लिया था रिमांड ईडी कोर्ट से छह दिनों के लिए रिमांड की अनुमति मिलने के बाद ईडी ने उन्हें शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जेल से रिमांड पर लिया।
मंत्री आलमगीर आलम से रिमांड पर पूछताछ शुरू हो चुकी है। ईडी अब उनसे एक-एक इंजीनियर, ठेकेदार व अधिकारी का हिसाब ले रही है।
ईडी ने उनसे सवाल किया है कि साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने किस अधिकारी से कितना कमीशन लिया। 18 मई को हो रही रिमांड की अवधी समाप्त इधर, मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम वर्तमान में ईडी की रिमांड पर हैं। दोनों की रिमांड अवधि 18 मई को समाप्त हो रही है।
ईडी दोनों को शनिवार को कोर्ट में प्रस्तुत करेगी और उनकी रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए कोर्ट से आग्रह करेगी। सहायक अभियंता को भी समन करेगी ईडी ईडी ने जांच में पाया है कि सितंबर 2022 में एक सहायक अभियंता ने मंत्री आलमगीर आलम को तीन करोड़ रुपये का कमीशन दिया था।
अब ईडी उक्त सहायक अभियंता को भी समन करेगी और पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाएगी। ईडी उनसे यह जानने का प्रयास करेगी कि मंत्री आलमगीर आलम ने किस टेंडर के वर्क आर्डर पास करने के एवज में तीन करोड़ रुपये का कमीशन लिया था।
ईडी विभाग से जुड़े कुछ अधिकारियों व इंजीनियरों को समन कर पूछताछ के लिए बुलाएगी। बरामद 32 करोड़ 20 लाख रुपये के एक-एक पैसे का हिसाब लेगी ईडी मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के हरमू रोड स्थित सर सैय्यद अपार्टमेंट के फ्लैट से बरामद 32 करोड़ 20 लाख रुपये नकदी मामले में भी ईडी जानकारी ले रही है। ईडी कार्यालय में मंत्री, उनके निजी सचिव व निजी सचिव के नौकर से ईडी यह जानने की कोशिश कर रही है कि उक्त रुपयों का स्रोत क्या है।
कहां-कहां से ये रुपये आए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।