- होम >>
Alamgir Alam: आलमगीर आलम क्या खुद ही दे देंगे इस्तीफा? जाने क्या है कांग्रेस का नया गेमप्लान
- न्यूज़
- Thursday | 16th May, 2024
राज्य ब्यूरो, रांची।
झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी की गिरफ्त में पहुंच चुके हैं और अब आलम से इस्तीफा लेने को लेकर कांग्रेस पर नैतिक दबाव बनने लगा है।
हालांकि लोकसभा चुनाव का परिणाम तक कोई कदम कांग्रेस नहीं उठाएगी।
माना जा रहा है कि पार्टी आलमगीर से ही पहल करने की उम्मीद कर रही है।
उनसे चुनाव परिणाम आने के पूर्व इस्तीफा मांगने जैसी कोई हरकत पार्टी नहीं करेगी।
हालांकि जिस आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था वह आधार इनके साथ भी बना रहेगा और देर-सबेर इन्हें भी इस्तीफा देना पड़ सकता है।
आलम की ओर से पहल होने पर ही पार्टी आलमगीर का काम दूसरे नेताओं को सौंपने पर विचार करेगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।