- होम >>
Alamgir Alam के गले की फांस बना रिश्वतखोर इंजीनियर के खिलाफ जांच, एसीबी जमशेदपुर में दर्ज हुई थी FIR, ये है पूरा मामला
- न्यूज़
- Wednesday | 15th May, 2024
राज्य ब्यूरो, रांची।
महज 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार पथ निर्माण विभाग जमशेदपुर के कनीय अभियंता सुरेश प्रसाद वर्मा की गिरफ्तारी का मामला अब मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी तक पहुंच गया है।
एसीबी जमशेदपुर में 13 नवंबर 2019 को दर्ज कांड में एसीबी जमशेदपुर ने कोर्ट में 11 जनवरी 2020 को पथ निर्माण विभाग के तत्कालीन कनीय अभियंता सुरेश प्रसाद वर्मा व वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन पर फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी थी।
इसके आधार पर ही ईडी ने 17 सितंबर 2020 को ईसीआइआर किया था।
इसके बाद ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाले का बड़ा मामला पकड़ा था और 23 फरवरी 2023 को ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। ईडी की छानबीन में मिले तथ्यों व सूचनाओं के आधार पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने तीन मार्च 2023 को कांड संख्या 22/2023 दर्ज की थी।
यह एएफआइआर वीरेंद्र कुमार राम, मुकेश मित्तल व अन्य अज्ञात पर दर्ज हुई थी।
इसमें बंद हो चुके भारतीय नोट की बरामदगी से संबंधित धाराएं भी लगीं थीं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।