- होम >>
Amit Shah Jharkhand Visit: रोड शो के लिए अमित शाह पहुंचे झारखंड, BJP कार्यकर्ताओं व नेताओं में उत्साह का माहौल
- न्यूज़
- Friday | 17th May, 2024
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ये कहा भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी जिलों के दौरे से लौट कर शुक्रवार को रांची पहुंचे थे।
अमित शाह के रोड शो से पहले उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जबर्दस्त उत्साह है। भाजपा का नेतृत्व भी इस बात को समझता है।
इसलिए जनता का आभार जताना आवश्यक है।
पुरानी रांची के नाम से पहचाना जाने वाले चुटिया अमित शाह के रोड शो के दौरान भाजपा के रंग में रंगा हुआ था। कार्यक्रम को मौसम का भी साथ मिला और दिन के तीन बजे से आसमान में बादल छाए रहे।
भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ रोड शो के बाद अमित शाह ने पार्टी के नेताओं के साथ मंत्रणा कर बाकी बची दस सीटों का हाल लिया और जीत की रणनीति बनाई। रांची के रोड शो का जमशेदपुर और हजारीबाग में भी होगा असर यूं तो गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए था, लेकिन पड़ोस की हजारीबाग और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भी इसका असर पड़ना स्वाभाविक है।
रांची की चुटिया क्षेत्र शहर के बीच बसे गांव की तरह है। यहां रहने वाले ज्यादातर परिवार ऐसे हैं जो पांच या ज्यादा पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं।
इनकी रिश्तेदारी और नातेदारी जमशेदपुर से लेकर हजारीबाग तक है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।