- होम >>
Ayushman Bharat Yojana में देश में दूसरे स्थान पर झारखंड का ये अस्पताल, इस वजह से मिली उपलब्धि
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
स्वास्थ्य सचिव ने इस क्रम में इस अस्पताल के मॉडल को सभी जिलों में लागू करने के निर्देश सिविल सर्जनों को दिए।
सचिव ने रिम्स के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि इस योजना के अंतर्गत मरीजों के इलाज में वृद्धि करने हेतु एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर निदेशक के माध्यम से विभाग को दें। कार्यशाला में विभिन्न जिलों के सर्जन हुए शामिल उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी सिविल सर्जनों को आयुष्मान योजना अन्तर्गत मरीजों के इलाज से प्राप्त होने वाली दावा राशि से अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में सोसायटी के कार्यकारी निदेशक अबु इमरान ने दावों में बढ़ोतरी करने तथा प्राप्त दावा राशि से चिकित्सक कर्मियों, पारा कर्मियों एवं अन्य सहयोग कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए समय पर प्रोत्साहन राशि वितरित करने के निर्देश दिए।
इस कार्यशाला में रिम्स के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा रांची, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं खूंटी जिलों के सिविल सर्जन आदि सम्मिलित हुए। ये भी पढ़ें- शराब बिक्री में MRP से अधिक वसूली जारी, प्रशासन के आदेश को दिखा रहे ठेंगा; कैसे लगेगा लगाम? Digital Land Record : मोबाइल फोन और लैपटॉप पर मिलेगी जमीन की सही लोकेशन, इस वेबसाइट का करें इस्तेमाल ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।