- होम >>
Ayushman Card: सीएम चंपई सोरेन का एलान; आयुष्मान कार्ड से वंचित मरीजों का भी होगा 15 लाख तक मुफ्त इलाज
- न्यूज़
- Tuesday | 25th June, 2024
मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों को बेहतर बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि ग्रामीणों को वहां प्राथमिक इलाज की सुविधा उपलब्ध हो।
उन्होंने स्वास्थ्य उप केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वहां नोटिस बोर्ड लगाया जाए, जिसमें संबंधित स्वास्थ्य कर्मी का नाम और मोबाइल नंबर अंकित हो।
ऐसे में जरूरत पड़ने पर कोई भी ग्रामीण उनसे संपर्क कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी नर्सिंग स्कूल और कालेजों में विद्यार्थियों की क्षमता बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
साथ ही वहां पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने तथा बेहतर प्लेसमेंट की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के एमडी अबू इमरान, अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी आदि उपस्थित थे। पीपीपी मोड पर खोले जाएं मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए मेडिकल कालेजों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है ।
इस दिशा में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग कदम उठाए।
विभाग निवेशकों को भरोसा दिलाए कि मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए उन्हें सरकार की ओर से सभी जरूरी सहयोग किया जाएगा। एक ही भवन में हो ओपीडी एवं जांच की सुविधा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में एक ही भवन में ओपीडी और चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध हो, इसपर आवश्यक कार्रवाई करें।
उन्होंने सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों और अस्पतालों में बाउंड्री वाल के निर्माण के साथ-साथ परिसर में वृक्षारोपण के निर्देश दिए। रांची सदर अस्पताल में एमआरआई की सुविधा शीघ्र बहाल करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने रांची सदर अस्पताल में एमआरआइ मशीन की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।