Bangladesh Violence: बांग्लादेश की जेलों से भागे कई खूंखार आतंकी, झारखंड सीमा पर घुसपैठ का खतरा; हाई अलर्ट जारी

बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के चरमराशी और मालदा जिले के सासनी सीमा इलाके को संवेदनशील घोषित किया गया है। यह दोनों क्षेत्र झारखंड सीमा के बेहद नजदीक हैं।

इस क्षेत्र में पहले से सैकड़ों बांग्लादेशी घुसपैठ कर बस चुके हैं। सघन जांच अभियान में जुटी पुलिस एजेंसियों के इनपुट के बाद झारखंड पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।

पुलिस मुख्यालय ने विशेष चौकसी को लेकर निर्देश जारी कर दिया है।

वहीं, सीमावर्ती इलाकों में झारखंड पुलिस सघन जांच अभियान में जुट गई है। पुलिस ने आम लोगों से भी सतर्क रहने को कहा है।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने या जानकारी मिलने पर सूचना तुरंत अपने जिले के पुलिस का देने की अपील की है।

आम लोगों को 100 और 112 नंबर पर सूचना देने को कहा गया है। यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में फंसे यूपी, बिहार और ओडिशा के लोग, शेख हसीना के भारत पहुंचने पर खिलाफ हुए आंदोलनकारी शेख परिवार की जान बचाने वाले कौन हैं कर्नल तारा? बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन को बताया कुछ देशों की साजिश ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।