Bihar Election: JMM का मिशन बिहार, महागठबंधन में कितनी सीटों पर दावा ठोकेगी हेमंत की पार्टी; खुद कर दिया साफ

झामुमो का दावा है कि इन क्षेत्रों में उसकी मजबूत पकड़ है और पार्टी वहां गठबंधन के तहत सीटों की दावेदारी करेगी। झामुमो के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, यदि राजद के साथ तालमेल नहीं होता है तो झामुमो अपने बूते भी इन सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है।झामुमो नेता ने कहा कि हमारा संघर्ष और हमारी विचारधारा वामदलों के साथ मेल खाती है।

यदि गठबंधन होता है तो हमारी कोशिश होगी कि वामदलों के साथ भी सीटों के तालमेल पर चर्चा हो। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में झारखंड का प्रभावबिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सामाजिक आधार मजबूत है।

इन इलाकों में झारखंडी संस्कृति, भाषा और आदिवासी अस्मिता का प्रभाव देखा जाता है। झामुमो की रणनीति है कि वह इन भावनाओं को चुनावी मुद्दा बनाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में कर सके।

झामुमो के मिशन बिहार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि को खासतौर पर भुनाया जाएगा।पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोरेन की जनसभाएं उन इलाकों में आयोजित की जाएंगी, जहां झारखंड के कार्यक्रमों और योजनाओं का प्रभाव देखा गया है।बिहार चुनाव को लेकर झामुमो की सक्रियता यह संकेत देती है कि पार्टी झारखंड से बाहर अपने जनाधार को मजबूत करने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में झामुमो और राजद के बीच सीटों के तालमेल को लेकर क्या रणनीति बनती है?यह भी पढ़ें-JPSC ने 73 अभ्यर्थियों को दिया झटका, रद किए आवेदन; आयोग ने कारण सहित जारी की सूची ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।