Budget 2024: केंद्रीय बजट में झारखंड के लिए 2 बड़ी योजनाओं का एलान, राज्य में विकास की रूपरेखा होगी तय

विधानसभा चुनाव पर नजर आम बजट तैयार करने में इस पर पूरा ध्यान रखा गया कि ऐसा न लगे कि चुनावी राज्यों को ध्यान में रखकर यह बजट तैयार किया गया।

इस कारण ही कोई लोक लुभावन अर्थात सीधे नागरिकों को लाभ पहुंचानेवाली योजनाओं पर उतना फोकस नहीं किया गया।

इससे इतर, दूरगामी असर डालनेवाली योजनाओं पर जोर दिया गया। हालांकि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को शुरू करने के पीछे झारखंड के आदिवासी वोटर केंद्र बिंदु में रहे।

बताते चलें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी जनजातीय सीटों पर हार मिली थी। हालांकि केंद्र ने पहले भी आदिवासियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं।

इनमें कमजोर जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए पिछले वर्ष शुरू किए गए प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान प्रमुख है। ये भी पढे़ं- Budget 2024: बजट के विरोध में आज प्रदर्शन करेगा I.N.D.I.A, मल्लिकार्जुन खरगे के घर हुई बैठक में बनी सहमति Budget 2024 Reaction: केंद्रीय बजट पर क्या बोला पक्ष-विपक्ष? किसी ने की तारीफ तो किसी ने निकाली कमी ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।