Champai Soren के 3 महीने में नियुक्ति वाले एलान पर क्यों भड़क गए Babulal Marandi? लगा डाला बड़ी साजिश का आरोप

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अपने पहले पार्ट में नियुक्ति वर्ष की घोषणा करके युवाओं को निराश किया है।

जेएसएससी द्वारा जारी चुनावी परीक्षा कैलेंडर में दो-तीन माह बाद की संभावित परीक्षा तिथि घोषित करना चम्पाई सोरेन सरकार की साजिश है। बाबूलाल ने आरोप लगाया कि सरकार विधानसभा चुनाव तक युवाओं के आक्रोश दबाकर उन्हें गुमराह करना चाहती है।

सरकार की नियत साफ होती तो जेएसएससी, सीजीएल की परीक्षा 15 दिनों के अंदर सम्पन्न करा ली जाती। उन्होंने कहा कि सरकार के अधीन दो आयोगों द्वारा जानबूझकर कभी जल्दीबाजी तो कभी विलंब करना इनके सुनियोजित साजिश को दर्शाता है।

युवा सरकार की इस चुनावी परीक्षा कैलेंडर के झांसे में नहीं आएं। अमित शाह से मिले सुदेश, राजनीतिक हालातों पर की चर्चा आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने शाह को दोबारा देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री बनने पर बधाई दी।

साथ ही झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालातों पर भी उनके साथ चर्चा की। उन्होंने राज्य की जरूरतों और विषयों के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की तैयारी पर चर्चा की। यह भी पढ़ें: 15 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराएगी Jharkhand Government, विधानसभा चुनाव से पहले Champai Soren का मास्टरस्ट्रोक राजनीति में कुछ भी..., झारखंड में चुनाव से पहले बड़े खेल की तैयारी; नीतीश से पटना में मिले दिग्गज नेता टेंडर कमीशन मामले में आलमगीर समेत इन लोगों के खिलाफ इस दिन दाखिल होगी चार्जशीट, एक्शन में ED की टीम ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।