- होम >>
Champai Soren: चंपई सोरेन के तेवर पड़े नरम! बोले- पोस्ट से बताया अपना दर्द, बेटी से मिलने गया था दिल्ली
- न्यूज़
- Tuesday | 20th August, 2024
झामुमो के लिए काफी मेहनत की : सोरेन उन्होंने कहा कि झामुमो को खड़ा करने के लिए मैंने काफी मेहनत की है।
अब आगे क्या करना है, यह अभी मैंने सोचा नहीं है।
घर जाकर बैठकर आराम से सोचने के बाद ही किसी नतीजे पर विचार करूंगा। उन्होंने (Champai Soren) कहा कि आगे मुझे राजनीति में क्या करना है।
यह सोचकर अपना फैसला दूंगा।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अचानक दिल्ली चले जाने के बाद पूरे झारखंड में चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
चर्चा थी कि मंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने वाले हैं। बयानबाजी हो गई थी तेज इसी चर्चा के कारण कांग्रेस, भाजपा और झामुमो (JMM Crisis) के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी।
तीनों पार्टी एक दूसरे को कोसने में लगी थीं। हालांकि, 15 अगस्त को बिरसा मुंडा स्टेडियम में एक बार भी अपने भाषण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम नहीं लेना। अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल (Champai Soren) में किए गए कार्यों को जनता के बीच रखना, भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा मंत्री चंपई सोरेन की तारीफ करना आदि बातों ने सियासी अटकलों को हवा दे दी थी। पूरे झारखंड में इस बात की चर्चा होने लगी थी कि मंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने वाले हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।