Champai Soren: चंपई सोरेन बनाएंगे नई पार्टी! संन्यास नहीं लेंगे, रास्ते में दोस्त मिले तो साथ चलेंगे

चंपई के बीजेपी में जाने की अटकलें बता दें कि बीते कुछ दिनों से चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलें लग रही हैं।

हालांकि, मंगलवार देर रात उन्होंने कहा कि वह अभी किसी भी बीजेपी नेता से नहीं मिले हैं और यह सारी बात अफवाह है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके सामने सारे विकल्प खुले हैं। WATCH झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM नेता चंपई सोरेन ने कहा, "मैं राजनीति से सन्यास नहीं लूंगा...हम नया संगठन भी बना सकते हैं और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिला तो दोस्ती करके आगे बढ़ेंगे और समाज और राज्य की सेवा करूंगा...जनसमर्थन ने हमारा हौसला बुलंद कर दिया है..." pic.twitter.com/NKcfljdP0M — ANI_HindiNews (AHindinews) August 21, 2024 चंपई सोरेन ने बताई थी मन की बात इससे पहले चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने मन की बात साझा की थी।

चंपई सोरेन ने 18 अगस्त को लिखा था, पिछले तीन दिनों से हो रहे अपमानजनक व्यवहार से भावुक होकर मैं आंसुओं को संभालने में लगा था, लेकिन उन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब था। उन्होंने आगे लिखा, मुझे ऐसा लगा, मानो उस पार्टी में मेरा कोई वजूद ही नहीं है, कोई अस्तित्व ही नहीं है, जिस पार्टी के लिए हम ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

इस बीच कई ऐसी अपमानजनक घटनाएं हुईं, जिसका जिक्र फिलहाल नहीं करना चाहता।

इतने अपमान एवं तिरस्कार के बाद मैं वैकल्पिक राह तलाशने हेतु मजबूर हो गया। ये भी पढ़ें- चंपई दा विभीषण तो रावण कौन है? बन्ना गुप्ता के बयान पर भड़के सुदेश, कहा- राम भक्त हैं, ढहा देंगे लंका ये भी पढ़ें- Champai Soren: चंपई सोरेन के तेवर पड़े नरम बोले- पोस्ट से बताया अपना दर्द, बेटी से मिलने गया था दिल्ली ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।