- होम >>
CLAT UG 2025: आ गया क्लैट अंडरग्रेजुएट का रिवाइज्ड रिजल्ट, 21 मई तक होगी काउंसलिंग; ध्यान से पढ़ लें पूरी डिटेल
- न्यूज़
- Saturday | 17th May, 2025
इच्छुक उम्मीदवार अपने रजिस्टर अकाउंट में लॉगइन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न एनएलयू की ओर से जारी रैंक लिस्ट और एडमिशन मैट्रिक्स के आधार पर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग के लिए बुलावा पंजीकृत ईमेल, मोबाइल नंबर और क्लैट पोर्टल पर भेजा जाएगा।
कंसोर्टियम ने यह भी स्पष्ट किया है कि क्लैट 2025 पोस्टग्रेजुएट के परिणाम फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे के बाद ही घोषित किए जाएंगे।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के लिए 30 हजार तो आरक्षित श्रेणी के लिए 20 हजारबता दें कि सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लोए काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया 17 मई शाम 4 बजे से शुरू होकर 21 मई शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को क्लैट पोर्टल पर लागिन करके कम से कम 15 एनएलयू को प्राथमिकता के अनुसार चुनना होगा।
यह प्राथमिकता सूची अंतिम समय तक जितनी बार चाहें, अपडेट की जा सकती है।काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को राशि जमा करनी होगी जो कि सामान्य वर्ग के लिए 30,000 रुपये और आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी) के लिए 20,000 रुपये निर्धारित की गई है। यह राशि केवल ऑनलाइन मोड में पोर्टल के माध्यम से जमा की जा सकती है।
यह एक कन्फर्मेशन राशि है, जिसे बाद में प्रवेश शुल्क में समायोजित किया जाएगा, लेकिन अगर कोई उम्मीदवार सीट स्वीकार करने के बाद प्रक्रिया से बाहर होता है तो यह राशि वापस नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को तीन विकल्पों के मिलेगा सहाराकाउंसलिंग प्रक्रिया में कुल 5 राउंड होंगे।
हर राउंड में सीट अलाटमेंट के बाद अभ्यर्थी को तीन विकल्पों फ्रीज, फ्लोट, एग्जिट में से एक चुनना होगा। फ्रीज का अर्थ है कि उम्मीदवार उस सीट को स्वीकार कर लेता है और आगे की राउंड्स में भाग नहीं लेगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।