Congress Meeting: नतीजों से पहले कांग्रेस की मीटिंग, बैठक में मांगी झारखंड की चुनावी स्थिति की जानकारी

बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी से विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि हम पूरे देश में लगभग 295 सीटें जीत रहे हैं बाकी सीटों पर हमारा नजदीकी संघर्ष है।

उन्होंने प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि निश्चित रूप से केंद्र में आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार बन रही है। बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस एक्जिट पोल का जवाब मतगणना केंद्रों पर मज़बूती के साथ टिककर देना है।

यह एक प्रकार से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है ताकि चुनाव परिणाम को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना के दिन पूरी मजबूती के साथ अंतिम गिनती तक मतगणना केंद्र पर डटे रहना है।

परिणाम निश्चित रूप से हमारे अनुकूल आएगा। बैठक में झारखंड की पूरी चुनावी स्थिति की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि एक्जिट पोल से कोई अंतर नहीं पड़नेवाला है।

झारखंड में हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़े हैं और हम 2019 के मुकाबले अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज कर रहे हैं। ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवारों के अलावा इंडिया गठबंधन के अन्य सीटों के बारे में भी विस्तृत रूप से समीकरणों सहित जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को दी। ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिया गया है कि चुनाव परिणाम के दिन मतगणना केंद्र के पास भी उपस्थित रहें और सभी जिलों में स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में अविलंब सूचना दें ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके।

जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति की ओर से दी गई है। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।