Congress विधायक JP पटेल के खिलाफ BJP का एक्शन, दल-बदल कार्यवाही की कर दी मांग; दो हफ्ते में देना होगा जवाब

भाजपा ने की शिकायत तो दर्ज हुआ मामला भाजपा की शिकायत पर उनके खिलाफ दर्ज मामले में विधानसभा सचिवालय ने उन्हें छह दिन में जवाब सौंपने का समय दिया था।

शुक्रवार को वह अवधि समाप्त हो गई।

उन्हें दोबारा जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। जेपी पटेल का जवाब विधानसभा सचिवालय को मिलने के बाद दल-बदल मामले में कार्यवाही आगे बढ़ेगी।

स्पीकर न्यायाधिकरण में पूरे मामले की सुनवाई होगी।

जेपी पटेल का दल-बदल का इतिहास रहा है।

उन्होंने राजनीति की शुरूआत झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से की। बाद में वे भाजपा में चले गए और पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा।

वे मांडू से विधायक निर्वाचित हुए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।