- होम >>
Cyclone Remal : झारखंड में भी दिखेगा `रेमल` का ताबड़तोड़ असर, तूफानी हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश; अलर्ट जारी
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
रांची में कुछ ऐसा रहेगा रेमल का असर मौसमी गतिविधियों के साथ वज्रपात होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 28 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से और उत्तर पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची में 27 मई को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने के संकेत हैं जबकि 28 मई को भी आंशिक बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा।
बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र के बाद उठे चक्रवाती तूफान रे-मल 110-120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान में बदलकर बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के आसपास तटों से टकराएगा। संभावना जताई जा रही है कि यह तूफान भयानक रूप भी ले सकता है।
इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है।
इस कारण राजधानी रांची में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे। ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन व आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।
सबसे अधिक वर्षा 16.2 मिमी सिमडेगा के कुरूदेग में रिकाॅर्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकाॅर्ड किया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।