- होम >>
Godda IT Raid: गोड्डा व्यवसायी के घर आयकर की ताबड़तोड़ छापेमारी, 35 लाख नकद समेत 1 करोड़ के जेवरात जब्त
- न्यूज़
- Wednesday | 29th May, 2024
आयकर विभाग को रुपयों के ट्रांजेक्शन, लेन-देन, आय-व्यय से संबंधित कागजात भी मिले हैं, जिसकी छानबीन चल रही है।
यह छापेमारी गुरुवार को भी जारी रहेगी। आयकर विभाग के विभागीय सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम मंगलवार की देर शाम व्यवसायी अरुण टेकरीवाल के प्रतिष्ठान संजीव वस्त्रालय व ऋद्धि-सिद्धि वस्त्रालय नामक दो दुकानों पर पहुंची थी, जहां बुधवार को भी छापेमारी जारी रही।
इसके अलावा, होटल वृंदावन में भी आयकर टीम ने दबिश दी। तीनों ही प्रतिष्ठान व्यवसायी अरुण टेकरीवाल व प्रदीप टेकरीवाल से जुड़े बताए गए हैं।
अरुण टेकरीवाल गोड्डा के बड़े व्यवसायी हैं।
छापेमारी में रांची, देवघर व भागलपुर की आयकर टीमें शामिल रहीं। गोड्डा में मतदान में अब महज दो दिन ही रह गए हैं।
ऐसे में इस तरह की कार्रवाई को लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।
छापेमारी में और क्या मिला है, इसकी भी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। निशिकांत दुबे ने खड़े किये सवाल इस मामले को लेकर बुधवार को भाजपा के निवर्तमान सांसद सह प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक वाल पर लिखा है कि चुनाव में यह पैसा कौन बांट रहा है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।