- होम >>
Hemant Kalpana Soren Photos: कल्पना ने हेमंत सोरेन को खरीदकर खिलाई हवा मिठाई, याद आए बचपन के दिन
- न्यूज़
- Friday | 9th August, 2024
सीएम ने जताई प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को आदिवासी समाज के लिए अपनी प्रतिबद्धता बताते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में आदिवासियों की प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कि जज, आईएएस, आईपीएस एवं अन्य बड़े पदों पर गिने-चुने आदिवासी ही दिखते हैं। हमारा आदिवासी समाज कैसे आगे बढ़े, इसके लिए सरकार गंभीरता से पूरा प्रयास कर रही है।
इसमें इस समाज की भी भूमिका जरूरी है।
उनके कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए सरकार कटिबद्ध है। भावी पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए कर रहे विकास हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सिर्फ एक महोत्सव मात्र नहीं है, बल्कि यह अपनी प्राचीन और समृद्ध जनजातीय सभ्यता- संस्कृति और विरासत को संजोने, संवारने और देश-दुनिया में पहचान दिलाने का एक प्रयास है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आदिवासी अपनी सभ्यता और संस्कृति की चमक बिखेर रहे हैं।
आदिवासी महोत्सव आदिवासी जीवन दर्शन और कला-संस्कृति को अलग पहचान देने का एक बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। झारखंड के आदिवासी हमेशा संघर्ष करते रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों को विरासत में संघर्ष मिला है।
आदिवासियों ने अपनी सभ्यता-संस्कृति और मान-सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए लंबा संघर्ष किया।
हमारे पूर्वजों ने अन्याय, शोषण एवं देश-राज्य के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।
झारखंड सदियों से वीरों और शहीदों की धरती रही है। यह भी पढ़ें ...डायन प्रथा अभी भी है, आदिवासी दिवस समारोह में बोले राज्यपाल गंगवार; CM हेमंत भी पत्नी संग हुए शामिल Jharkhand Election: विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सरकार के वादों ने बढ़ाई टेंशन, क्या है भाजपा का मास्टर प्लान? ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।