Hemant Soren Cabinet: हेमंत सोरेन की कैबिनेट में इन कद्दावर मंत्रियों का बढ़ा कद, इरफान अंसारी की भी बल्ले-बल्ले

तो इसलिए बढ़ा दोनों मंत्रियों का कद बन्ना और हफीजुल को नई जिम्मेदारी दिए जाने के पीछे उनकी उपलब्धियों को ही प्रमुख कारण माना जा रहा है। एक और रोचक मामले में अर्जुन मुंडा की सरकार में शिक्षा मंत्री रहे बैद्यनाथ राम एक बार फिर शिक्षा मंत्री बने हैं।

मंगलवार से मंत्री अपने-अपने विभागों का प्रभार भी ले लेंगे। चंपई से ज्यादा अलग नहीं हेमंत की नई कैबिनेट राज्य कैबिनेट में मंत्रियों के विभाग बंटने के बाद चम्पई सोरेन कैबिनेट में विभागों से कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला है। कांग्रेस कोटे के मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव से खाद्य आपूर्ति विभाग लेकर बन्ना गुप्ता को दे दिया गया है।

बदले में उरांव को संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, हफीजुल हसन को नगर विकास जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इरफान को मिले आलम के विभाग इरफान अंसारी को वही विभाग मिले हैं, जो आलमगीर आलम के पास थे।

आलम के जेल जाने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि ये विभाग इरफान के हिस्से में आएंगीं। भोक्ता और बेबी देवी के विभागों में कोई नहीं परिवर्तन सत्यानंद भोक्ता और बेबी देवी के विभागों में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है।

मिथिलेश ठाकुर को बीच में उत्पाद विभाग मिला था, जिसे हटा लिया गया है। यह भी पढ़ें: Champai Soren: हेमंत बाबू को 5 वर्ष के लिए..., मंत्री बनते ही चंपई सोरेन का बड़ा बयान; CM पद को लेकर कही ये बात CM बनते ही बढ़ी हेमंत सोरेन की मुश्किलें, जमानत रद्द कराने SC पहुंची ED ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।