- होम >>
Hemant Soren के मामले में नया खुलासा, 22.61 करोड़ था 4.83 एकड़ जमीन का सर्किल रेट; मगर...
- न्यूज़
- Friday | 10th May, 2024
राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren Land Scam Case Update: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े केस में जमीन घोटाले में गिरफ्तार हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद, रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस कोलकाता के डीड सर्चर तापस घोष व वॉचमैन संजीत कुमार को ईडी ने शुक्रवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया।
अदालत के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया गया है।
ईडी ने कोर्ट से तीनों ही आरोपितों के लिए तीन दिनों की रिमांड का आग्रह किया है।
ईडी की रिमांड पिटीशन पर सोमवार को सुनवाई होगी।
ईडी ने पीएमएलए की विशेष अदालत में ये बताया ईडी ने पीएमएलए की विशेष अदालत को बताया है कि तीनों ने जालसाजी कर रांची के बड़े भूखंडों के मूल दस्तावेज में हेराफेरी कर खरीद-बिक्री की है।
इसमें बड़गाईं अंचल के गाड़ी मौजा में चेशायर होम रोड 4.83 एकड़ जमीन भी शामिल है। मूल दस्तावेज के अनुसार यह जमीन सीएनटी एक्ट की प्रतिबंधित श्रेणी की जमीन है, जिसकी खरीद-बिक्री नहीं हो सकती है।
जमीन के असली रैयत जीतुआ भोग्ता पिता तेतरा भोग्ता थे। हजारीबाग के मुंशी डीड राइटर इरशाद ने उक्त 4.83 एकड़ जमीन के मूल दस्तावेज में हेराफेरी कर रैयत का नाम बदलकर समरेंद्र चंद्र घोषाल व जितेंद्र चंद्र घोषाल कर दिया। रैयत का नाम बदलकर प्रतिबंधित श्रेणी की जमीन को जेनरल जमीन बना दिया और उसका सौदा कर दिया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।