- होम >>
Hemant Soren: क्या हेमंत सोरेन को कोर्ट की पेशी से मिल पाएगी छूट? 17 अगस्त को विशेष अदालत करेगी सुनवाई
- न्यूज़
- Thursday | 8th August, 2024
जहां घर बनाएं, वहां एक पेड़ जरूर लगाएं: हेमंत सोरेन झारखंड में जल, जंगल और जमीन हमेशा से ही हमारे जीने का जरिया रहा है।
लेकिन विकास और शहरीकरण की दौड़ में हरे -भरे पेड़ों से आच्छादित जंगल की जगह कंक्रीट के जंगल बन रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है।
अगर हम अब भी नहीं चेते तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा।
हमें यह देखना होगा कि जहां घर बनाएं वहां एक पेड़ जरूर लगाएं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ये बातें वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, गढ़खटंगा में आयोजित 75वें वन महोत्सव- 2024 को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्राकृतिक असंतुलन और पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ की वजह से बाढ़ और सुखाड़ जैसे कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम चक्र में बदलाव से कृषि प्रभावित हो रही है।
ऐसे में जरूरत इस बात की है कि प्राकृतिक व्यवस्था का कम से कम नुकसान कैसे हो, इस दिशा में हम सभी आगे बढ़ें। जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 39 कैदी होंगे रिहा, पुनरीक्षण परिषद की बैठक में CM हेमंत ने लिया फैसला ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।