- होम >>
Hemant Soren: चुनावी मूड में CM हेमंत सोरेन, आदिवासी महोत्सव में एक तीर से साधे कई निशाने
- न्यूज़
- Sunday | 11th August, 2024
समर्थकों के नाम भावुक अपील के भी मायने आदिवासी महोत्सव के क्रम में दस अगस्त को हेमंत सोरेन का अपने जन्मदिवस के मौके पर भावुक संदेश भी चर्चा के केंद्र में रहा।
उन्होंने ईडी की कार्रवाई के बाद अपनी जेल यात्रा से संबंधित एक तस्वीर साझा की।
उसमें रिहाई के वक्त उनके हाथ में लगी जेल की मुहर की तस्वीर थी। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने आधार वर्ग को आकर्षित करते हुए लिखा कि वे यह काम नहीं छोड़ेंगे।
आदिवासी, दलित, पिछड़े अल्पसंख्यक के हक की मांग को हमेशा बुलंद करते रहेंगे। हेमंत बगैर किसी पर राजनीतिक आरोप लगाए बगैर अपना संदेश पहुंचाने में सफल रहे, तो इसके पीछे बड़ी वजह इस कार्रवाई को लेकर उनके समर्थकों के बीच पैदा हुई सहानुभूति है। उनके राजनीतिक विरोधी अब इस बात को हवा दे रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में भले ही इसका असर दिखा, लेकिन विधानसभा चुनाव में यह कारगर नहीं होगा।
लेकिन झामुमो के रणनीतिकार इस मुद्दे को आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं।
वे इसे चर्चा के केंद्र में रखेंगे। ये भी पढे़ं- Himanta Biswa Sarma: राहुल गांधी की गतिविधियां संदेहास्पद, कराई जाए जांच, दैनिक जागरण से खास बातचीत में बोले हिमंत सरमा Jharkhand News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर होगा बेहतर, हर महीने जारी किया जाएगा स्काेर कार्ड ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।