- होम >>
Hemant Soren: `हेमंत बाबू फिर आ गए हैं`, विधायक दल की बैठक में भावुक हुए चंपई सोरेन, भावी CM के लिए कही बड़ी बात
- न्यूज़
- Thursday | 4th July, 2024
चंपई सोरेन ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही कोल्हान क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया है।वह आगे भी इसे जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि वे हमेशा हेमंत और संगठन के साथ खड़े रहेंगे।
बैठक समाप्त होने के बाद वे अपने आवास चले गए। इसके बाद हेमंत सोरेन व गठबंधन के शीर्ष नेता उनके आवास पर पहुंचे।
जिसके बाद वह सभी एक साथ राजभवन गए।
जहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। हेमंत बाबू को चुना नया नेता चंपई सोरेन ने इस्तीफा देने के बाद राजभवन के मुख्य द्वार पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गठबंधन की बैठक में राजनीतिक परिवर्तन पर विचार हुआ है।
दल के अंदर भी विचार हुआ है।
हेमंत के जेल जाने के बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ, तो मुझे दायित्व दिया गया। चंपई सोरेन ने आगे कहा कि हेमंत बाबू फिर से आ गए हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।