- होम >>
Hemant Soren: हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट का झटका, ED अधिकारियों पर मामला दर्ज कराने पर पूर्व CM को नोटिस
- न्यूज़
- Friday | 10th May, 2024
राज्य ब्यूरो, रांची।
झारखंड हाई कोर्ट में ईडी के अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट में दर्ज मामले को निरस्त करने और इसकी सीबीआइ जांच कराने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई हुई।
सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को नोटिस जारी किया है।
अदालत ने हेमंत सोरेन को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
मामले की अगली सुनवाई ग्रीष्मावकाश के बाद होगी।
हेमंत सोरेन की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी निरस्त करने और सीबीआइ जांच के लिए ईडी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
ईडी के सहायक निदेशक ने याचिका में ये बताया ईडी के सहायक निदेशक देवव्रत झा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इस मामले में गोंदा पुलिस ईडी के अधिकारी को प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।