- होम >>
IPS Officer Suspend: झारखंड में चुनाव ड्यूटी से गायब आईपीएस अधिकारी सस्पेंड, एक गलती पर आयोग ने लिया एक्शन
- न्यूज़
- Wednesday | 13th November, 2024

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करते हुए वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
उन्होंने कहा, यह मताधिकार उनका केवल अधिकार ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के प्रति उनका कर्तव्य भी है।वहीं, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने कांके विधानसभा अंतर्गत नेहरू संस्कृति केंद्र, जवाहर नगर के बूथ संख्या 339 में मतदान किया। इसी तरह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने रातू रोड रांची के तहसील कचहरी के बूथ संख्या 49 पर मतदान किया।
इन अधिकारियों ने भी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की। राज्यपाल ने एटीआइ में बनाए गए बूथ पर किया मतदानराज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत सुबह साढ़े सात बजे श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (एटीआइ) स्थित मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे इस महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
राज्यपाल ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है।यह भी पढ़ें-जहां माओवादियों ने बैनर लगाकर किया वोट बहिष्कार का आह्वान, वहां बंपर मतदान MS Dhoni ने पत्नी साक्षी संग रांची में डाला वोट, स्वैग से मतदान केंद्र में की एंट्री- VIDEO ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।