- होम >>
Jharkhad विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरेगा I.N.D.I.A गठबंधन, इन मुद्दों पर बनाई जाएगी रणनीति
- न्यूज़
- Tuesday | 11th June, 2024
पांच महीने बाद होगा झारखंड का चुनाव राज्य में अगले पांच महीने बाद विधानसभा का चुनाव होगा।
ऐसे में झामुमो के नेतृत्व में आइएनडीआइए विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर हो गया है।
इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरकारी विभागों को धरातल पर काम उतारने का टास्क दिया है। वे लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं।
तमाम विभागीय मंत्रियों और वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में उनका फोकस कल्याणकारी योजनाओं को उतारने पर है, जिसमें दम पर सरकार फिर से लोगों के बीच जाएगी। गठबंधन टीम वर्क के साथ चुनाव में उतरेगा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिन योजनाओं की शुरूआत की थी, उन योजनाओं में अधिकाधिक लक्ष्य हासिल करने का निर्देश इसी सोच के तहत दिया गया है।
सहयोगी कांग्रेस की तरफ से भी इस बाबत सुझाव आएंगे। गठबंधन टीम वर्क के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगा।
इसके अलावा स्थानीयता का मुद्दा, सरना धर्म कोड, आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने संबंधी मुद्दे को भी जोरशोर से उछालने की तैयारी है।
इसके लिए संयुक्त रणनीति बनाई जा रही है। पुनरावृति नहीं होती लोकसभा चुनाव परिणाम की राज्य में लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को विधानसभा चुनाव में दोहराने की प्रथा नहीं रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।