- होम >>
Jharkhand Assembly Election: झारखंड में समय से पहले हो सकता है विधानसभा चुनाव, जायजा लेने पहुंची ECI की टीम
- न्यूज़
- Wednesday | 10th July, 2024
टीम ने रांची पहुंचने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
टीम द्वारा गुरुवार को पतरातू स्थित पतरातु पर्यटन विहार स्थित सभागार में राज्य में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करेगी। साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी।
इधर, टीम के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आगमन पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, एसपीएनओ अमोल वी. होमकर, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा के साथ रांची जिला के वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पिछली बार पांच चरणों में हुआ था चुनाव वर्ष 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में हुआ था।
बताया जाता है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस बार दो या तीन चरणों में चुनाव कराना की अनुशंसा की है।
समय से पहले चुनाव पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इसका जवाब चुनाव आयोग ही दे सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि विधानसभा के कार्यकाल समाप्त होने के छह माह पहले कभी भी चुनाव कराया जा सकता है।
इधर, विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 25 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट का प्रकाशन करना है।
उसपर आपत्तियां लेने के बाद 20 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। हरियाणा, महाराष्ट्र के साथ हो सकता है चुनाव समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की वजह यह भी है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में सितंबर/अक्टूबर माह में विधानसभा का चुनाव होना है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।