Jharkhand Bijli Rate: झारखंड में महंगी हो सकती है बिजली, प्रति यूनिट 2.85 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव

प्रबंधन द्वारा भेजे गए शोकाज में यह भी उल्लेख है कि बैंक के साथ मिलकर उन्होंने अपना निजी हित साधा और 50 लाख रुपये का नुकसान कराया।

लेखा निदेशक पर आरोप है कि बीते 26 जून को निगम के 100 करोड़ रुपये का फिक्स डिपॉजिट के लिए 10 पैनल बैंकों को उच्चतम ब्याज दर के लिए पत्र भेजा गया।

सभी बैंकों से ऑफर मिलने के बाद लेखा निदेशक ने मातहत अधिकारियों को जबरन मजबूर किया और आठ बैंकों का ही ऑफर खोला।

बगैर सोचे-समझे एवं नियम विरुद्ध अन्य बैंकों से मिलकर कम ब्याज दर पर फिक्स डिपॉजिट जमा कर दिया। सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन लिए बगैर एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक में 50-50 करोड़ रुपये फिक्स डिपाजिट के रूप में जमा किए।

बिना अनुमति एवं सूझबूझ और मातहत अधिकारियों को डरा-धमकाकर बैंकों के साथ मिलकर ऐसा करना नियम विरुद्ध है, जो घोर अपराध एवं अन्याय की श्रेणी में आता है। एमडी कर रहे षड्यंत्र, मैंने नहीं किया फिक्स डिपॉजिट: लेखा निदेशक टीवीएनएल के लेखा निदेशक सौरव झा का कहना है कि उनके विरुद्ध प्रबंध निदेशक अनिल कुमार शर्मा षड्यंत्र कर रहे हैं।

उन्होंने कोई फिक्स डिपॉजिट नहीं किया है।

तीन बार उन्होंने आवेदन देकर आग्रह किया है कि आरोपों से संबंधित फाइल उन्हें दी जाए। उन्होंने दावा किया कि एमडी ने उप लेखा निदेशक कृष्ण कुमार सिंह और लेखा पदाधिकारी अभिनव गौरव के साथ मिलकर षड्यंत्र किया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।