- होम >>
Jharkhand ED Raid: झारखंड `कैश कांड` में ईडी के हाथ लगा रुपये ढोने वाला सबूत; आलमगीर के PS व नौकर से पूछताछ जारी
- न्यूज़
- Friday | 10th May, 2024
राज्य ब्यूरो, रांची।
टेंडर कमीशन घोटाला में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी की रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम से लगातार पूछताछ चल रही है।
आठ मई से रिमांड पर जारी पूछताछ के दौरान ईडी को जानकारी मिली कि जहांगीर अपनी स्कूटी से बैग व थैले में रुपये लेकर अपने हरमू रोड के सर सैय्यद अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में ले जाता था।
यह जहांगीर की वही फ्लैट है, जहां ईडी ने छापेमारी कर 32 करोड़ 20 लाख रुपये नकदी बरामद किया था।
ईडी ने पूछताछ में मिली जानकारी के बाद अपराध में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी को जब्त कर लिया है। ठेकेदार मुन्ना सिंह व राजीव सिंह से पूछताछ की तैयारी ईडी संजीव लाल व उनके नौकर जहांगीर की रिमांड अवधि के दौरान ही ठेकेदार मुन्ना सिंह व राजीव सिंह से पूछताछ की तैयारी में है।
ईडी को सिंह मोड़ हटिया निवासी राजीव सिंह के ठिकाने से छापेमारी में दो करोड़ 14 लाख रुपये मिले थे। ईडी की छानबीन में यह खुलासा हो चुका है कि राजीव सिंह संजीव लाल तक दस करोड़ रुपये पहुंचा चुका था।
ईडी अब राजीव सिंह से उनके काम व उन सभी रुपयों के स्रोत की जानकारी लेगी, जो बरामद हुए थे और संजीव लाल तक पहुंचाए गए थे। राजीव सिंह से पूछताछ में ईडी यह जानेगी कि उनकी संजीव लाल से कैसे मुलाकात हुई और किस कार्य के एवज में उन्होंने राशि दी। कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों व नेताओं की फंसेगी गर्दन टेंडर कमीशन घोटाले में कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों व नेताओं की गर्दन फंसने जा रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।