- होम >>
Jharkhand Election Result 2024: BJP को आदिवासियों ने दिया झटका! सीता-गीता का पाला बदलना भी नहीं आया काम
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले राजग को राज्य में तीन सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है।
आदिवासी सुरक्षित सीटों पर चेहरा बदलना भी कारगर नहीं हुआ। भाजपा ने लोहरदगा से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत को हटाकर पूर्व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव को चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन यह रणनीति कारगर नहीं हुई।
उन्हें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने पराजित कर दिया।
अब राजग को जनजातीय इलाकों में पैठ बनाने के लिए नए सिरे से रणनीति बनानी होगी। आइएनडीआइए गठबंधन ने आरक्षण, सरना धर्म कोड और स्थानीयता का मुद्दा उठाकर इन क्षेत्रों में पैठ बनाई।
इसके अलावा, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर पैदा हुई सहानुभूति भी इन क्षेत्रों में वोटों में तब्दील हुई, जिसका सीधा असर चुनाव परिणाम पर पड़ा। राज्य में लोकसभा चुनाव का परिणाम आइएनडीआइए को भी मजबूती प्रदान करेगा।
इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन के घटक दल बेहतर तारतम्य बनाकर चुनाव लड़ेंगे। सीता-गीता का पाला बदलना भी नहीं हुआ कारगर चुनाव के पूर्व झामुमो को झटका देते हुए पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन भाजपा में चलीं गई।
उनके जरिए भाजपा ने झामुमो को घेरने की कोशिश की।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।