Jharkhand Election Result 2024: पाला बदलने वाले कई दिग्गजों की करारी हार, लिस्ट में Hemant Soren की भाभी का भी नाम

पाला बदलकर चुनाव लड़नेवाले नेताओं की बात करें तो इसमें सबसे बड़ा नाम सीता सोरेन का है।

जामा से विधायक रहीं सीता सोरेन झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं। इन्होंने चुनाव से पहले भाजपा में सम्मिलित होकर दुमका से चुनाव लड़ा था।

इसी तरह, भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले जेपी पटेल ने कांग्रेस में सम्मिलित होकर हजारीबाग से चुनाव लड़ा था। वहीं, सिंहभूम से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाली गीता कोड़ा इस बार चुनाव से पहले भाजपा में सम्मिलित हो गई थीं।

यहां भी उनकी करारी हार हुई। राजद की एकमात्र प्रत्याशी ममता भुइयां ने भी चुनाव से पहले पार्टी में सम्मिलित होकर टिकट लिया था।

इनकी भी जबर्दस्त हार हुई।

पलामू में ही कामेश्वर बैठा ने राजद छोड़कर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

ये यहां तीसरे स्थान पर रहे। बागी होकर चुनाव लड़ने वाले नेताओं की बात करें तो लोहरदगा में चमरा लिंडा तथा काेडरमा में जयप्रकाश वर्मा कुछ खास नहीं कर सके।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।