Jharkhand Election को लेकर कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग, राहुल की मौजूदगी में खरगे ने कह दी ये बात

भाजपा ने झारखंड की अस्मिता का अपमान किया खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड के जल, जंगल, जमीन व जनजातीय समाज समेत सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्णता से समर्पित है।

भाजपा ने षड्यंत्रकारी राजनीति कर झारखंड की अस्मिता का अपमान किया है।

आनेवाला विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक न्याय व सहभागिता के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने झारखंड के नेताओं के साथ आनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ? बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केंद्रीय महासचिव डा. अजय कुमार, प्रणव झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री डा. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद सुखदेव भगत, सांसद कालीचरण मुंडा शामिल रहे। वहीं, पूर्व सांसद डा. प्रदीप कुमार बलमुचू, फुरकान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह, रवींद्र सिंह, जयशंकर पाठक, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, केएन त्रिपाठी, गीताश्री उरांव, अभिजीत राज, गुंजन सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: क्या है लालू यादव का झारखंड प्लान? 2019 में पिटी थी RJD की भद्द ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Election: शिवराज और CM हिमंत ने बना लिया प्लान, झारखंड में लागू होगा MP और राजस्थान वाला मॉडल ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।