- होम >>
Jharkhand Election: झारखंड की इन सीटों पर जीत के लिए जुटी BJP, आखिरी चरण में केंद्रीय नेताओं ने दिया साथ
- न्यूज़
- Sunday | 26th May, 2024
इन सीटों पर प्रचार और रणनीति तय करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष दो दिन का दौरा कर रविवार को वापस लौटे हैं।
मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पिछले चार दिन से दुमका और गोड्डा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश संगठन महांत्री पवन साय भी अपने विधायकों के साथ क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। बीडी शर्मा को है संताल क्षेत्र की पूरी जानकारी मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा चार दिनों से देवघर-दुमका-गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और बूथ स्तर तक की जानकारी ले रहे हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीडी शर्मा को संगठन ने संताल परगना में जिम्मेदारी देकर भेजा था।
2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी बीडी शर्मा संताल परगना में चुनाव प्रबंधन का काम देख चुके हैं। पीएम मोदी दुमका में करेंगे सभा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय महामंत्री रहे बीडी शर्मा का झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क है।
संताल क्षेत्र में प्रखंड स्तर तक के कार्यकर्ताओं से उनका संबंध है। भाजपा को उम्मीद है कि उनके प्रबंधन कौशल की वजह से पार्टी को इस बार तीनों सीट पर जीत मिलेगी।
28 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा दुमका में होनी है।
भाजपा कार्यकर्ता इसे बड़ा अवसर मान रहे हैं। ये भी पढे़ं- Jharkhand Phase 3 Voting Percentage: झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान, 62.66 फीसदी वोटर्स ने डाला वोट Jharkhand की 42 विधानसभा सीटों पर डाले गए वोट, जानिए कहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान; किस सीट पर हुई सबसे कम वोटिंग ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।