Jharkhand Election: मतदाताओं को जागरूक करने में जुटे संघ के स्वयंसेवक, लोगों से वोट डालने की कर रहे अपील

आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी कई बार लोगों से अपने मत का प्रयोग निश्चित रूप से करने का आह्वान कर चुके हैं।

इन अभियानों का असर भी दिख रहा है। पहले चरण में इन सीटों पर ज्यादा हुआ मतदान झारखंड में पहले चरण में हुए चुनाव में पलामू को छोड़ अन्य तीनों सीटों खूंटी, सिंहभूम और लोहरदगा में पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में ज्यादा मतदान हुआ है।

20 मई को हजारीबाग, चतरा और कोडरमा लोकसभा के लिए चुनाव है।

सभी स्थानों पर संघ के स्वयंसेवक सक्रिय हैं। संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी कर रहे बैठकें मतदाता जागरूकता के लिए अलग-अलग राज्यों के लिए प्रभारी बनाए गए संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रत्यक्ष बैठकें लगातार ले ही रहे हैं।

जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन बैठकें भी लेकर रिपोर्ट ले रहे हैं।

शहर से लेकर गांवों तक छोटी-छोटी टोली बनाकर स्वयंसेवकों को सक्रिय किया जा रहा है। संघ के साथ-साथ जिस समवैचारिक संगठनों का काम जिन-जिन इलाकों में है, वहां पर समन्वय वनाकर काम किया जा रहा है।

वैसे तो मतदाताओं से वोट करने की अपील करने के दौरान किसी पार्टी विशेष का नाम ये लोग नहीं लेते हैं, लेकिन मुद्दों की बात करते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।