Jharkhand Exit Poll 2024: `ये दिल मांगे मोर`, झारखंड के एग्जिट पोल के नतीजे से गदगद हुई BJP

इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का कहना है कि चार जून को आने वाले परिणाम यह साबित कर देंगे कि भाजपा को राज्य में सभी 14 सीटें मिल रही हैं।

यानि एग्जिट पोल देखकर झारखंड भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ये दिल मांगे मोर। सातवें चरण की तीन सीटों पर सस्पेंस आखिरी चरण में गोड्डा, दुमका और साहिबगंज सीट पर वोटिंग हुई।

खास बात यह है कि तीनों ही सीट पर वोटिंग का प्रतिशत अच्छा रहा।

अब बढ़े हुए वोट प्रतिशत का लाभ भाजपा को मिलता है या झामुमो गठबंधन को यह चार जून को पता चलेगा। हालांकि एग्जिट पोल में झारखंड में सीटों के लेकर कोई आंकड़ा नहीं दिया गया है।

जबकि एनडीए और आईएनडीआईए दोनों ही खेमे जीत के अपने दावे कर रहे हैं। एग्जिट पोल के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी सीटों को लेकर अलग-अलग दावे चल रहे हैं।

फेसबुक और एक्स के पोस्ट में झारखंड में भाजपा को 8 से लेकर 12 तक सीटें बताई जा रही हैं।

अब मंगलवार को ही पता चलेगा कि जनता ने किसे कितनी सीटें दी हैं। ये भी पढे़ं- Jharkhand Result 2024: काउंटिंग से पहले एक्शन मोड में Kalpana Soren, नेताओं-कार्यकर्ताओं को दे दिया बड़ा टास्क Jharkhand Exit poll 2024 : इस बड़े सर्वे में भाजपा गठबंधन को नुकसान, I.N.D.I.A को मिल रही इतनी सीटें ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।