- होम >>
Jharkhand Heat Wave: झारखंड के अधिकतर जिले `लू` की चपेट में, सिर्फ इन 4 जिलों में तापमान 40 के नीचे
- न्यूज़
- Sunday | 9th June, 2024
इस दिन रहेगा हीटवेव का असर तपती गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक पखवाड़े से डाल्टनगंज का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही मंडरा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 15 जून तक राज्य में संथाल परगना क्षेत्र से मानसून का प्रवेश हो सकता है। लिहाजा, तब तक रांची समेत पूरे राज्य के लोगों को हीटवेव को झेलना होगा।
केंद्र के पूर्वानुमान की माने तो मानसून केरल में प्रवेश कर पूर्वोतर भारत की ओर लगातार बढ़ रहा है।
10 जून को गढ़वा और पलामू में हीटवेव का सर्वाधिक असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी वहीं चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में यह स्थिति 13 जून तक बनी रहेगी। वहीं रांची में 12 जून को हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।
रांची में 10 जून को दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे जबकि 11 जून से 13 जून तक आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले काले बादल भी छा सकते हैं। देरी से दस्तक देगा मानसून आमतौर पर बंगाल की खाड़ी के रास्ते मानसून केरल होते हुए देश के तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करता है।
1 जून तक मानसून केरल प्रवेश कर चुका है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।