Jharkhand IPS Transfer: अजीत पीटर डुंगडुंग फिर बनाए गए देवघर के SP, ये IPS अधिकारी भी किए गए इधर से उधर

इन अधिकारियों में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2006 बैच के आइपीएस अधिकारी क्रांति कुमार गड़िदेशी को आइजी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं, आइजी दुमका ए. विजयालक्ष्मी को आइजी प्रशिक्षण के पद पर पदस्थापित किया गया है। सांसद निशिकांत दुबे ने की थी शिकायत गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की शिकायत के बाद देवघर के तत्कालीन एसपी अजित पीटर डुंगडुंग को चुनाव आयोग के आदेश पर तीन अप्रैल को हटाया गया था।

इसके बाद उनका पदस्थापन जैप वन के कमांडेंट के पद पर हुआ था। सांसद दुबे ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि देवघर के पाथरोल थाना क्षेत्र में गलत ढंग से एक गिरफ्तारी की गई और एक दागी किस्म के व्यक्ति के बयान पर सांसद व उनके परिवार वालों के विरुद्ध जसीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।

इतना ही नहीं, वाहन चेकिंग के नाम पर भी देवघर पुलिस ने गलत तरीके से गाड़ियों की चाबी निकाल ली थी। सांसद की शिकायत की समीक्षा के बाद आयोग ने एसपी देवघर को हटाया था।

राज्य सरकार से चुनाव आयोग ने आइपीएस का पैनल मांगा था, जिसके बाद राकेश रंजन का एसपी देवघर के रूप में चयन किया गया था। यह भी पढ़ें: Ranchi News: जयराम महतो पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज झारखंड में बड़े खेल की तैयारी, JP Nadda ने बना ली स्ट्रेटजी; शिवराज और CM हिमंता की ड्यूटी फिक्स ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।