- होम >>
Jharkhand Land Scam: जमीन माफिया कमलेश कल से ED की रिमांड पर, 5 दिनों तक पूछताछ करेगी जांच एजेंसी
- न्यूज़
- Monday | 29th July, 2024
इन मामलों में ईडी लेगी कमलेश से जानकारी - कांके के नगड़ी मौजा में खाता नंबर 101 के प्लाट नंबर 2260 पर फर्जीवाड़ा कर पांच डिसमिल जमीन 24 लाख में बेचने का मामला।
आरोप कमलेश कुमार के अलावा उसके सहयोगी अमरेंद्र कुमार दुबे, नुरूल अंसारी पर लगा था।
जांच में पता चला कि उक्त जमीन आदिवासी प्रकृति की थी, जिसके मालिकाना हक से संबंधित काई दस्तावेज आरोपितों के पास नहीं था। - कांके के बुकरू में अवैध तरीके से 133 एकड़ जमीन पर कब्जा कर उसपर चारदीवारी करवाने का मामला।
इसका ग्रामीणों ने विरोध किया था, रैली निकाली थी और लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार तक की चेतावनी दी थी।
जिसे बाद अंचलाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाया था। - कांके में रिवर व्यू गार्डेन के नाम पर जुमार नदी व बीएयू की जमीन पर अवैध कब्जा कर उसका समतलीकरण कराने का मामला, जिसमें उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
इस मामले में कांके थाने में 27 नवंबर 2020 को कमलेश पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। - 21 जून को कमलेश के कांके रोड चांदनी चौक के समीप एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के सी ब्लाक स्थित फ्लैट संख्या 603 से एक करोड़ दो लाख 18 हजार रुपये नकदी व 100 कारतूस मिले थे।
इनमें 20 हजार 436 रुपये मूल्य के पुराने 500 के नोट भी थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।