Jharkhand Land Scam: पत्रकार से भू-माफिया बने कमलेश के ठिकाने पर ED की छापेमारी, 1 करोड़ नकद व 100 कारतूस किए बरामद

देर रात तक हो सकती है गिरफ्तारी ईडी को यहां भारी मात्रा में जमीन की खरीद-बिक्री व निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिसकी छानबीन चल रही है।

संभव है देर रात तक कमलेश सिंह की गिरफ्तारी हो जाए।

कमलेश का बड़े अधिकारियों से भी बेहतर संबंध रहा है। झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी के नाम पर ली गई कांके स्थित जमीन के मामले में भी कमलेश का नाम सामने आया था।

उसने जमीन के कागजात में हेराफेरी कर कई अन्य अधिकारियों को भी जमीन दिलाई है।

उससे जमीन खरीदने वाले पूर्व में विवाद में भी फंसे थे। दस साल में फोटो जर्नलिस्ट से बन गया जमीन का बड़ा माफिया कमलेश सिंह महज दस वर्षों में ही फोटो जर्नलिस्ट से जमीन का बड़ा माफिया बन गया।

उसने रांची में सीएनटी प्रकृति की आदिवासी जमीन को जेनरल बनाकर बेच डाला।

इतना ही नहीं, उसने सरकारी भूमि के कागजात में भी हेराफेरी कर करोड़ों रुपये में उसका सौदा कर दिया। उसने कई विवादित जमीन की खरीद-बिक्री की और इस मामले में पूर्व में रांची पुलिस के हाथों गिरफ्तार कर जेल भी जा चुका है, जहां से छूटने के बाद फिर से वह अपने इसी धंधे में लगा रहा। कांके में जुमार नदी के किनारे इसने नदी की जमीन को समतल करवाकर उस पर कब्जा किया और उसकी खरीद-बिक्री की।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।