- होम >>
Jharkhand Liquor Scam: चौबे के साथ भी; चौबे के बाद भी, शराब की दुकानों में होता रहा अवैध वसूली का `खेल`
- न्यूज़
- Thursday | 22nd May, 2025
एक आंकड़े के अनुसार राज्य में औसतन हर दिन 12 करोड़ की शराब बिकती है।
औसतन हर दिन 40 लाख रुपये एमआरपी से अधिक कीमत की वसूली से आते हैं।
यही 40 लाख रुपये आपस में बंटते हैं।एमआरपी से अधिक दर पर शराब बिक्री से हर दिन होने वाली 40 लाख रुपये तक की अवैध वसूली, कमीशन के खेल को अब एसीबी समझने में जुटा है, ताकि उसे अपनी जांच का भी हिस्सा बना सके। विभाग के अफसर नहीं रोक पाए MRP से अधिक वसूलीशराब की खुदरा बिक्री पर एमआरपी से अधिक वसूली का मामला आम आदमी से जुड़ा हुआ है।
विभाग ने इस मामले में सिर्फ नाम भर की कार्रवाई की। विभाग के अधिकारी एमआरपी से अधिक वसूली नहीं रोक पाए।
शराब उपभोक्ताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।बहुत पहले से एसीबी में इस तरह की शिकायतें आ रहीं थीं।
अब जब शराब घोटाले की जांच में एसीबी रेस है और दो दिनों के भीतर विभाग के चार वरिष्ठ अधिकारियों सहित पांच को जेल भेजा है तो जांच का दायरा अवैध वसूली के कमीशन तक भी पहुंचा है।अवैध कमाई से बनाई गई चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा खंगालने के दौरान यह बिंदु सत्यापित होगा कि कहां से किसको कितनी राशि पहुंची? ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।