- होम >>
Jharkhand Lok Sabha Chunav Result : झारखंड में भाजपा को कितना हुआ नुकसान? यहां समझें पूरा गणित
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
2019 में भाजपा को 11 सीटें मिली थीं पिछले चुनाव में भाजपा को यहां 11 सीटें मिली थीं।
इस तरह इसे तीन सीटों का नुकसान हुआ।
एसटी के लिए आरक्षित सभी पांच सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, राजमहल तथा दुमका पर भाजपा प्रत्याशियों की हार हुई। अपनी परंपरागत सीटों खूंटी और लोहरदगा के साथ-साथ दुमका भी भाजपा के हाथ से निकल गई।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से चुनाव हार गए।
कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने उन्हें एक लाख से अधिक मतों से हराया। गीता कोड़ा को मिली बड़ी हार वहीं, कांग्रेस छोड़ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली गीता कोड़ा को भी बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव से ठीक पहले भाजपा में सम्मिलित होकर चुनाव लड़नेवाली झामुमो के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन भी कड़े मुकाबले में चुनाव हार गईं। भाजपा ने इस चुनाव में पांच सीटों पर वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं देकर प्रत्याशी बदल दिया था।
इनमें तीन धनबाद, चतरा और हजारीबाग पर इसकी जीत हुई, जबकि दो सीटों लोहरदगा और दुमका में हार का सामना करना पड़ा। इस बार नौ वर्तमान सांसदों ने चुनाव लड़ा था, जिनमें दो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा गीता कोड़ा की हार हो गई।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।