Jharkhand Lok Sabha Election: 3 लोकसभा सीटों पर 54 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, चुनावी मैदान में सिर्फ 2 महिलाएं

राज्य ब्यूरो, रांची।

झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे तरण की सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद अब पांचवें चरण की सीटों पर मतदान की बारी है।

अब राजनीतिक दल इस चरण के चुनाव में अपना पूरा जोर लगाएंगे।

इस चरण में चतरा, कोडरमा तथा हजारीबाग तीनों सामान्य सीटें हैं, जहां 20 मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

54 उम्मीदवार मैदान में दूसरे चरण की तीनों सीटों पर कुल 54 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

आश्चर्य की बात यह है कि इनमें महज दो ही महिला उम्मीदवार हैं।

कोडरमा तथा हजारीबाग में एक-एक महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रहीं हैं। कोडरमा से केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा हजारीबाग से अखिल भारतीय परिवार पार्टी की छठी देवी चुनाव मैदान में है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।