Jharkhand Lok Sabha Result 2024 : `थोड़ी सी कसर रह गई...`, झारखंड कांग्रेस नेताओं में कम सीटें जीतने का अफसोस

मौका था खूंटी और लोहरदगा के नवनिर्वाचित सांसदों के अभिनंदन समारोह का।

खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा एवं लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत का अभिनंदन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय में किया गया। हार के कारणों का करेंगे अध्यन मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि इस बार के चुनाव में इंडी गठबंधन का मुद्दा आम आदमी के लिए था, उनके अधिकारों को बचाने के लिए था।

आपके सहयोग से सभी सीटों पर अच्छी लड़ाई लड़ी, लेकिन हम थोड़े कम सीटों पर विजयी रहे। उन्होंने कहा कि हम कम सीटों पर जीत के कारणों की सूक्ष्मता से अध्ययन करेंगे, ताकि उन कमियों को भविष्य में दूर किया जा सके।

जिन-जिन को जिम्मेवारियां दी गई थीं, उसकी पूरी समीक्षा की जाएगी।

जिन्होंने पार्टी से पद प्रतिष्ठा प्राप्त करने के बाद भी उदासीनता दिखाई उनकी पहचान की की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड की जनता ने हमें सम्मान दिया है।

दोनों सांसद सर्व समाज की अवधारणा को मजबूत करते हुए सिर्फ क्षेत्र विशेष की नहीं बल्कि पूरे झारखंड की जनता की ये आवाज बनेंगे। जनता की जीत लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है, राहुल गांधीके प्रयासों के जीत है।

सबके सामूहिक प्रयास से तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस चुनाव में हमने सफलता पाई है। कालीचरण बोले- कांग्रेस ने मुझे बहुत कुछ दिया... खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेस पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है ,कांग्रेस के दिए सम्मान को मैं भूल नहीं सकता और अब जो जिम्मेदारी मुझे मिली है, उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि खूंटी की जनता का सामाजिक संगठनों का खूंटी के नेताओं कार्यकर्ताओं का इंडिया गठबंधन के साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं यह मेरी नहीं उनकी जीत है। ये नेता रहे मौजूद इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पाल मुंजनी, राजीव रंजन प्रसाद, रविंद्र सिंह, कमल ठाकुर, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें: Lok Sabha Result 2024: झारखंड में लालू यादव टांय-टांय फिस्स कैंडिडेट रही फेल, I.N.D.I.A के साथ भी हो गया खेला Nitish Kumar: नीतीश कुमार बढ़ाएंगे Modi की टेंशन? सबसे करीबी नेता ने दे दिया बड़ा संकेत ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।