- होम >>
Jharkhand Lok Sabha Result 2024: कांग्रेस के लिए झारखंड में गुड न्यूज, फिर से जुड़ने लगे हैं कई अहम पुराने वोट बैंक
- न्यूज़
- Thursday | 6th June, 2024
गठबंधन ने स्थानीयता को परिभाषित करने के लिए 1932 के खतियान को आधार बनाने की।
सरना धर्म कोड के मुद्दे पर मुखर रहना भी कारगर साबित हुआ है। इसके अलावा, मतांतरण के मुद्दे पर भाजपा का मुखर विरोध कर कांग्रेस ने आदिवासियों के बीच अपनी पैठ बनाई।
ऐसा नहीं होता तो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरीखे नेता को बड़े अंतर से हराना आसान नहीं था। इसी प्रकार लोहरदगा में कांग्रेस बड़े अंतर से जीती है, जहां पिछले कई चुनावों में 10-15 हजार के अंतर से जीत-हार होती रही है। झारखंड में संयुक्त बिहार के समय से ही आदिवासी मतदाता कांग्रेस से जुड़े रहे हैं।
पिछले 15 वर्षों से इस वोट बैंक में भाजपा ने सेंधमारी कर दी थी।
स्थिति यह थी कि 2014 में कांग्रेस के एक भी सांसद नहीं थे, तो 2019 में महज एक सांसद ने सिंहभूम से जीत दर्ज की। सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा भी भाजपा की शरण में चलीं गईं।
इस आधार पर इस चुनाव में कांग्रेस ने शून्य से अपना सफर शुरू किया। सहयोगी झामुमो के उम्मीदवारों ने भी भाजपा को बड़े अंतर से हराया तो कांग्रेस इसका श्रेय भी ले रही है।
कांग्रेस ने हेमंत सरकार के कार्यकाल में एसटी-एससी और पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाने का मुखर समर्थन किया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।