- होम >>
Jharkhand Naxal Encounter: चुनाव को बाधित करने की फिराक में थे नक्सली, ट्राई जंक्शन क्षेत्र में मुठभेड़; एरिया कमांडर ढेर
- न्यूज़
- Thursday | 23rd May, 2024
खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस के अलावा कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी है। इस अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने घोर जंगली क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया, जिसमें सुरक्षा बलों ने एक नाइन एमएम की पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस, एक पिस्टल पाउच, एसएलआर के 134 कारतूस, दो मैगजीन, एक पाउच, तीन वाकी-टाकी सेट, दो रेडियो, एक नक्सली वर्दी, दो कैप व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है। मारे गए नक्सली के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जारी गाइडलाइंस के आलोक में विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुख्यात नक्सलियों की सूचना पर गठित टीम ने की कार्रवाई झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए जाने के क्रम में सूचना मिली कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों के इनामी अमित मुंडा, चमन उर्फ लंबू व प्रभात उर्फ मुखिया अपने दस्ता सदस्यों के साथ ट्राई जंक्शन क्षेत्र में भ्रमणशील है।
ये नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। चुनाव के दौरान संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त सूचना के सत्यापन के लिए पश्चिमी सिंहभूम पुलिस, खूंटी पुलिस व कोबरा 209 बटालियन की टीम को संयुक्त अभियान में लगाया गया।
सुरक्षा बलों का अभियान 22 मई की रात में शुरू हुआ। अभियान के क्रम में गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे पश्चिमी सिंहभूम के कराईकेला थाना क्षेत्र स्थित बलियाडीह व नवादा गांव के जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी।
सुरक्षा बलों ने अपनी सुरक्षा में जवाबी कार्रवाई शुरू की। यह मुठभेड़ करीब 15 से 20 मिनट तक चला।
सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली दस्ते के सदस्य पहाड़ व घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए। गोलीबारी समाप्त होने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें एक माओवादी का शव बरामद किया गया।
विश्वस्त व जानकार सूत्रों ने सत्यापन के क्रम में मृतक की पहचान माओवादी बुधराम मुंडा के रूप में की है। यह भी पढ़ें: न रैलियों में बुलाया, न बैठकों में..., भाजपा के कारण बताओ नोटिस का जयंत सिन्हा ने दिया जवाब काम करते समय मजदूरों की मौत पर मिलने वाले अनुदान में बड़ी कटौती, अब सिर्फ इतने लाख का ही मिलेगा अनुदान ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।